कोरबा

गुंडा बदमाश पंकज शर्मा गिरफ्तार, 13 इंच का धारदार हथियार जब्त कर भेजा गया जेल

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर, थाना कोतवाली की सख्त कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई कर धारदार हथियार जब्त।

आदतन अपराधी के विरुद्ध जिला बदर का प्रकरण माननीय न्यायालय में लंबित।

पूर्व में धारा 129 BNSS के तहत बाउंड ओवर किए जाने के बावजूद शर्तों का उल्लंघन, बॉन्ड राशि जब्ती हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत।

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ थाना कोतवाली अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के गुंडा बदमाश एवं आदतन अपराधी पंकज शर्मा के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई एवं धारदार हथियार जब्त

आरोपी पंकज शर्मा द्वारा धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 934/2026, धारा 296, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार हथियार जब्त किया गया है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 13 इंच, धारदार फल की लंबाई लगभग 10 इंच एवं मूठ की लंबाई लगभग 3.5 इंच है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आदतन अपराधी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई प्रक्रियाधीन

आरोपी पंकज शर्मा क्षेत्र का आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश है। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई हेतु प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जो वर्तमान में लंबित है। पुलिस द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा उसके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन, बॉन्ड राशि जब्ती हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी धारा 129 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। उक्त कार्रवाई के तहत आरोपी से निर्धारित प्रतिभूति राशि प्राप्त कर उसे भविष्य में शांति एवं सदाचार बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए बाउंड ओवर कराया गया था। इसके बावजूद आरोपी द्वारा बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन करते हुए पुनः आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता प्रदर्शित की गई। इस पर पुलिस द्वारा बाउंड ओवर की शर्तों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए जमा बॉन्ड राशि जब्त किए जाने हेतु माननीय सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।

🔴 गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता पंकज शर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी अमरैयापारा, कोरबा।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button