सारंगढ़ बिलाईगढ़

ऑब्जर्वर सहित टीम ने सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधानसभा के मतगणना व्यवस्था का जायजा लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (ट्रैक सिटी)/लोकसभा सीट जांजगीर चांपा और रायगढ़ के मतगणना हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश साहू के साथ बिलाईगढ़ विधानसभा के मतगणना ऑब्जर्वर जी स्रीनी और सारंगढ़ विधानसभा के मतगणना ऑब्जर्वर रमेश कोलार ने मतगणना परिसर की सारी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसमें अधिकारियो, कर्मचारियों, मतगणना कर्मी, राजनीतिक दलों के एंट्री और आउट गेट, मतगणना हाल में बेरिकेटिंग व्यवस्था, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था आदि का भौतिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर साहू ने सभी टेबल व्यवस्था, फोटोकॉपी, कंप्यूटर का पुनः चेक किया। एसपी श्री पुष्कर शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को स्पॉट सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। दोनो प्रेक्षकों ने मतगणना परिणाम के प्रपत्र का अवलोकन किया और प्रपत्र में प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह को मैच किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इस दौरान एसपी पुष्कर शर्मा, सहायक रिटर्निग अधिकारी (एआरओ) वासु जैन, डॉ स्निग्धा तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिकेत साहू, नोडल अधिकारी स्वीप हरिशंकर चौहान, एसडीओ पीडब्ल्यूडी विग्नेश कुमार और निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button