कोरबा

करतला ब्लॉक अध्यक्ष पद पर संजीव शर्मा की नियुक्ति

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे की सहमति एवं अनुमोदन से, जिला इकाई कोरबा के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा को करतला ब्लॉक अध्यक्ष पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

यह नियुक्ति उनकी सक्रिय पत्रकारिता, संगठन के प्रति समर्पण, निष्पक्ष कार्यशैली एवं पत्रकार हितों के प्रति निरंतर योगदान को दृष्टिगत रखते हुए की गई है।

जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने विश्वास व्यक्त किया कि संजीव शर्मा अपने नेतृत्व में करतला क्षेत्र के पत्रकारों को संगठित करने, उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी पहल करने तथा संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने नियुक्ति पर शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि संगठन को ब्लॉक स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों के अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

संजीव शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button