Korba

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र चिकनीपाली का किया निरीक्षण।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज विकासखंड करतला के धान उपार्जन केन्द्र चिकनीपाली का निरीक्षण कर धान खरीदी की जानकारी ली। कलेक्टर ने उर्पाजन केन्द्र में पंजीकृत किसानों की संख्या, जारी टोकन अब तक हुए धान खरीदी, राशि भुगतान एवं केंद्र में उपलब्ध बारदानों के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में धान भंडारण, स्टैकिंग व्यवस्था का भी अवलोकन करते हुए नए-पुराने बारदाना की उपलब्धता, धान की नमी परीक्षण सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कलेक्टर ने धान विक्रय के लिए आए किसानों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों द्वारा विक्रय हेतु लाए धान की नमी का भी अपने समक्ष जांच करवाई और बोरी में भरे धान का इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन में माप करवाकर वजन का सत्यापन कराया।

इस दौरान समिति में किसानों की धान को बिना पलटी किए सीधा बारदाने में भरकर तौलाई करने, समिति प्रबंधक की केंद्र में अनुपस्थित रहने एवं केंद्र में अनेक स्थानों पर अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने केंद्र में धान खरीदी कार्य मे नियमों का पालन नही करने के कारण समिति प्रबंधक एवं तौल प्रभारी को खरीदी कार्य से पृथक करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी उपार्जन केंद्रों में धान की तौलाई से पहले अनिवार्य रूप से पलटी कराना सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिससे केंद्र में गुणवत्तापूर्ण धान की खरीदी हो सके।

इस अवसर पर एसडीएम सरोज महिलांगे, तहसीलदार राहूल पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button