रायपुर

जनगणना ड्यूटी वाले कर्मचारियों के तबादलों पर रोक के निर्देश

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

रायपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने जनगणना कार्य में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों का आगामी छह महीने अथवा जनगणना कार्य पूरा होने तक, जो भी पहले हो, यथासंभव स्थानांतरण नहीं करने को कहा है।

2 नवंबर 2026 को जारी पत्र में सभी विभागों के भारसाधक सचिवों, संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था जिला जनगणना अधिकारी, चार्ज अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर, प्रगणक, पर्यवेक्षक सहित जनगणना कार्य में नियुक्त अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों पर लागू होगी। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कर्मचारियों के तबादलों से भी बचने को कहा गया है।

सरकार का उद्देश्य जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखना है, ताकि प्रशिक्षित कर्मचारियों की उपलब्धता प्रभावित न हो और नए सिरे से प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं पड़े।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के दूसरे चरण में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके बाद 1 से 5 मार्च तक पुनरीक्षण कार्य होगा। वहीं नागरिकों को 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना के तहत ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने का अवसर मिलेगा।

इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी। प्रगणक मोबाइल एप के जरिए जानकारी एकत्र करेंगे। जनगणना में जातिगत जानकारी सहित कुल 40 बिंदुओं पर विवरण लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारियों के तहत अधिकारियों का प्रशिक्षण भी शुरू हो चुका है।

राज्य सरकार के इस फैसले से जनगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को फिलहाल तबादलों से राहत मिलने की उम्मीद है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button