NEWS

नगरदा वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा: कोरबा के युवक की पहाड़ से फिसलकर मौत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

(ट्रैक सिटी)। सक्ती जिले के प्रसिद्ध नगरदा वॉटरफॉल में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में कोरबा जिले के एक युवक की मौत हो गई। लगातार बारिश के कारण चट्टानों पर जमी काई के चलते युवक का पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह एक सप्ताह के भीतर सक्ती जिले के पिकनिक स्पॉट पर दूसरी मौत है, जिसके बाद प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से बारिश के मौसम में सतर्क रहने की अपील की है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मृतक की पहचान कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के देवरमाल निवासी रोशन उर्फ राहुल पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपने दोस्तों के साथ नगरदा वॉटरफॉल घूमने और स्नान करने पहुंचा था। बारिश के कारण चट्टानों पर काई जम जाने से फिसलन काफी बढ़ गई थी। स्नान के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह पहाड़ से नीचे जा गिरा।

हादसे के तुरंत बाद उसके दोस्तों ने उसे गंभीर हालत में चांपा के बीडीएम अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर सक्रिय हुई और परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव उनके सुपुर्द कर दिया।

बीडीएम अस्पताल के डॉक्टर डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम में युवक के सिर में गंभीर चोट, फेफड़ों और लीवर को भारी नुकसान होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।

बारिश के मौसम में नगरदा वॉटरफॉल समेत जिले के कई पिकनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंच रहे हैं। लगातार बारिश के कारण चट्टानों पर काई जमने से फिसलन बढ़ जाती है, जिससे हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

गौरतलब है कि इससे पहले सक्ती जिले के दमाऊधारा पिकनिक स्पॉट पर दुर्ग जिले के छावनी निवासी प्रतीक कंवर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो चुकी है। एक सप्ताह के भीतर दो युवकों की मौत ने पिकनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस और जिला प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि बारिश के मौसम में वॉटरफॉल, नदी और अन्य पिकनिक स्थलों पर विशेष सावधानी बरतें। प्रशासन ने लोगों से खतरनाक और फिसलन वाले स्थानों पर जाने से बचने, सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और अपनी व अपने साथियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button