कोरबा

भागवत सुनने से होती है मनुष्य को औलोकिक सुखों की प्राप्ति – पंडित देवशरण दुबे

दिनाँक 24 जुलाई 2022 रविवार को सहस्रधारा गीता हवन एवं भोग भंडारे के साथ विश्राम दिया जाएगा।

 

दीपका। सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे की श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा ग्राम नुनेरा दीपका में दिनांक 17 जुलाई 2022 रविवार को भव्य कलश यात्रा के प्रारम्भ हुई । जिसमे व्यासपीठ से पंडित देवशरण दुबे जी अपनी संगीतमयी सुमधुर वाणी से श्रोताओं को कथा का रसपान करा कर जीवन में श्रीमद भागवत के माध्यम से आनंद एवं परमानन्द की प्राप्ति का उपाय बता रहे हैं। कथा के प्रथम दिवस श्रोमद भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए व्यासपीठ से पंडित देवशरण दुबे ने कहा कि भागवत कथा करने अथवा सुनने से न केवल मनुष्य को औलोकिक सुखों की प्राप्ति होती है बल्कि हर प्रकार के कष्ट दूर हो जाते है। 17 जुलाई 2022 रविवार से ग्राम नुनेरा दीपका में प्रतिदिन सायं 4 बजे से चलने वाली श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा को दिनाँक 24 जुलाई 2022 रविवार को सहस्रधारा गीता हवन एवं भोग भंडारे के साथ विश्राम दिया जाएगा। समस्त ब्राह्मण समाज ग्राम नुनेरा एवं सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा के अलावा श्रीमती प्रतिभा शर्मा, सुरेश कुमार दुबे, श्रीमती सरिता दुबे, रामखिलावन तिवारी, श्रीमती रामकली तिवारी, रोहित पटेल, श्रीमती रेवती पटेल, नेत्रनन्दन साहू, अश्विनी बुनकर, कमल धारीया, पंडित योगेश पांडेय, संगीत कलाकार ओमप्रकाश दुबे वृंदावन वाले, बलराम साहू ,दीनू ध्रुव, सुखराम साहू तथा समस्त ब्राह्मण समाज ग्राम नुनेरा के पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष रूप से उपस्थित होकर अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं ।

 

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!