रायपुर

विद्युतीय दुर्घटना में मृत भूपेन्द्र मनहरे के परिवार को  विकास उपाध्याय ने 4.00 लाख रूपये की मुआवजा राशि दिलाई

 

रायपुर (छत्तीसगढ़)। रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत कुछ माह पूर्व दिसम्बर 2021 में भूपेन्द्र मनहरे उर्फ गुलशन, ग्राम परसदा (डंगनिया) थाना व तहसील गुण्डरदेही जिला बालोद का निवासी अपने किसी पारिवारिक सदस्य के घर रायपुर आया हुआ था। नगर संभाग उत्तर के गुढ़ियारी जोन अंतर्गत कुकरी तालाब के पास विद्युतीय तार के चपेट में आने से भूपेन्द्र मनहरे उर्फ गुलशन की दुर्घटनावश मृत्यु 11 दिसम्बर 2021 को हुई थी। इस आम नागरिक की मृत्यु की सूचना जब विधायक विकास उपाध्याय को मिली तब उन्होंने गहरा शोक जताया एवं शीघ्र ही मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने हेतु गुढ़ियारी बिजली ऑफिस के अधिकारी को निर्देशित किया। उसी मुआवजे की पूर्ण राशि चेक के माध्यम से 4.00 लाख रूपये मृतक की माता चित्ररेखा मनहरे को आज दिनांक 01 अप्रैल 2022 को संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया। मृतक भूपेन्द्र मनहरे उर्फ गुलशन के परिवार ने विधायक विकास उपाध्याय एवं गुढ़ियारी बिजली ऑफिस के अधिकारी का आभार व्यक्त किया है।

 

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!