कोरबा

वृक्ष काटने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों की दें सूचना, होगी कड़ी कार्रवाई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)। नगर पालिका निगम कोरबा ने आम नागरिकों से शहर में वृक्षों की अवैध कटाई करने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वाले लोगों की जानकारी देने की अपील की है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शहर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही कोरबा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लगातार स्वच्छता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। निगम का कहना है कि इन अभियानों में हजारों नागरिकों का सहयोग मिल रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण और जनहित के प्रति लोगों की जागरूकता का प्रमाण है।

निगम प्रशासन के अनुसार कुछ असामाजिक एवं विघ्नसंतोषी तत्व नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लगाए गए पौधों को नष्ट करने तथा जानबूझकर सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने जैसी गतिविधियों में संलिप्त हैं। ऐसे कृत्य न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि शहर की स्वच्छता और सौंदर्य को भी प्रभावित करते हैं।

निगम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति वृक्षों की कटाई करता है, पौधों को नुकसान पहुंचाता है या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकता हुआ दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल नगर निगम प्रशासन अथवा अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को दें, ताकि संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा सके।

नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाए रखना केवल निगम प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आम नागरिकों से भी ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी सूचना निगम प्रशासन को देने की अपील की।

नगर निगम के सभी पार्षदों ने भी वृक्षों की कटाई, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने की मांग की है। निगम प्रशासन ने कहा है कि शहर की स्वच्छता और हरित वातावरण बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button