Korba

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे शामिल।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

*देवी अहिल्याबाई कन्वेन्शन हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम होगा आयोजित*

*कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित जिलेवासियों को योगाभ्यास में शामिल होने का किया आग्रह*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र के रिसदी रोड स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर सिंह मरकाम, महापौर नगर निगम कोरबा संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा निकिता मुकेश जायसवाल, सभापति नगर निगम कोरबा नूतन सिंह ठाकुर शामिल होंगे। यह सामूहिक योग कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होगा। कलेक्टर अजीत वसंत ने योग दिवस के सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर योग अभ्यास में शामिल होने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की भी योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही है। उन्होंने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में भी योग कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने तथा योग दिवस पर सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित जिले वासियों से योगाभ्यास में शामिल होने अपील की है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button