कोरबा

अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की नई कार्यकारिणी घोषित, सुरेश कुमार अग्रवाल बने अध्यक्ष

कोरबा/जमनीपाली (ट्रैक सिटी)। साडा कॉलोनी स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की महत्वपूर्ण बैठक सभा के अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यकाल 2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार अग्रवाल को अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली का नया अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव प्रेमकुमार अग्रवाल ने रखा, जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर बैजनाथ अग्रवाल (भवानी), राजेंद्र अग्रवाल (राजा), मनीष अग्रवाल तथा प्रेमकुमार अग्रवाल (सुमेधा) का चयन किया गया।
सभा ने मनोज कुमार अग्रवाल (एल्डरमेन) पर पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। आशीष अग्रवाल (बंटी) को सहसचिव, सुरेश अग्रवाल (बालाजी) को कोषाध्यक्ष तथा पहली बार सृजित सह-कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार अग्रवाल (अशोक स्टील) को नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में सभा के गठन के बाद से लगातार सुरेश अग्रवाल (बालाजी) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती रही है।
नई कार्यकारिणी में आशीष अग्रवाल (पूर्व एल्डरमेन) को मंत्री, प्रतीक अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल (श्यामा मेडिकोज) को प्रचार-प्रसार सचिव तथा विनोद सिंघानिया और राजू भाई गोयल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा मुकेश अग्रवाल को आयकर सलाहकार, दिलीप अग्रवाल (अधिवक्ता) को विधिक सलाहकार और शुभम अग्रवाल (सिविल इंजीनियर) को निर्माण सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभा के संरक्षक मंडल में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (प्रगति) एवं महेश अग्रवाल (बुंदेलखंड) को शामिल किया गया। वहीं समाज के अनेक वरिष्ठ एवं आजीवन सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने सभी अग्रबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं समाज के सहयोग से अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button