कोरबा

अपना घर सेवा आश्रम में किया गया मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों की जॉंच।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर लगाकर मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों का जॉंच एवं उपचार किया जा रहा है। गत दिवस अपना घर सेवा आश्रम में शिविर लगाकर 35 मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों का स्वास्थ्य जॉंच कर कर आवश्यक दवाईयों का वितरण किया गया तथा अस्वस्थता से ग्रसित मरीजों का जॉंच कर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

शिविर में उपस्थित लोगों का मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, समय पर उपचार एवं साथ ही व्यसन एवं मादक पदार्थो के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दिया गया एवं स्वस्थ जीवनशैली एवं संवर्धन के बारे में जानकारी दी गई । इस शिविर का संपादन सुश्री तृप्ति ब्राम्हणी (साइकेट्रिक नर्स/सीनियर नर्सिंग ऑफिसर) द्वारा किया गया। शिविर में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.अशोक शाक्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पद्माकर शिंदे तथा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के कर्मचारियों का सहयोग मिला।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मानसिक रोग भी अन्य बिमारियां की तरह सामान्य हैं तथा समय पर पहचान एवं उपचार से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है तथा लागों से अपील किए कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधित किसी भी समस्या को छिपाएं नही एवं आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button