कोरबा

अपराधिक तत्वों पर शिकंजा और तेज कसने के दिशा-निर्देश जारी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी दिशा-निर्देश के तहत रेत चोरी, डीजल चोरी, कोयला चोरी से लेकर अन्य अपराधिक मामलों में संलग्र तत्वों के विरूद्ध कोरबा जिले में व्यापक पैमाने पर विशेष अभियान के तहत लगातार कार्यवाही कर उनके ऊपर इस तरह का दबाव बनाया जाएगा कि या तो वे अपराध छोड़ दें या यहां से अपना बोरिया बिस्तर समेटकर कहीं और कारोबार करने चले जाएं।
यह जानकारी जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारिक सूत्रों से मिली है। जिसके तहत पूरे जिले के तीनों पुलिस अनुभागों के राजपत्रित अधिकारियों एवं वहां के थाना एवं चौकी प्रभारियों को अलर्ट करते हुए यह जिम्मेदारी विशेष रूप से दी गई है कि उनके क्षेत्र में आर्थिक व सामाजिक तथा अन्य प्रकार के अनैतिक अपराध किसी भी हालत में घटित नहीं होना चाहिए। यदि किन्हीं क्षेत्रों में इस तरह के मामले पाए भी गए तो संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। इसी वजह से जिले के सभी क्षेत्रों के थाना/चौकी प्रभारियों को जिला पुलिस मुख्यालय से यह आदेश जारी किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत अपराधियों पर लगातार दबाव बनाने के लिए अपने कार्यवाही का हथौड़ा चलाते रहें।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button