कोरबा

अप्रारंभ विकास कार्यो को तत्काल प्रारंभ कराएं, प्रगतिरत कार्यो को समयसीमा में पूरा करें – आयुक्त

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)
आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने अधिकारियों की बैठक लेकर निगम के विकास व निर्माण कार्यो, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुडे़ कार्यो एवं शासकीय योजनाओं की कार्यप्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की 

कोरबा 02 मार्च(ट्रैक सिटी न्यूज़ )आयुक्त  प्रभाकर पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि निगम के विकास व निर्माण कार्या में अपेक्षित गति लाएं, अप्रारंभ विकास कार्यो को तत्काल प्रारंभ कराएं तथा प्रगतिरत कार्यो को निर्धारित समयसीमा के अंदर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जनसमस्याओं से संबंधित प्रकरणों का निराकरण, नागरिकों सेवाओं व सुविधाओं से जुडे़ कार्यो को प्राथमिकता के साथ कराएं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी व फ्लैगशिप योजनाओं का त्रुटिरहित संचालन एवं उनका वास्तविक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की दिशा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।
आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने 1 मार्च बुधवार को नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली तथा निगम के जोन कमिश्नरों, अभियंताओं व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में निगम के विकास व निर्माण कार्यो, नगर पालिक सेवाओं व सुविधाओं से जुडे़ कार्यो, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं आदि की कार्यप्रगति की समीक्षा के साथ-साथ निगम के राजस्व वसूली कार्यो, अनियमित विकास का नियमितीकरण, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था सहित निगम के विविध कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्हेने सांसद मद, विधायक मद, प्रभारी मंत्री मद, महापौर मद, पार्षद व एल्डरमेन मद, अधोसंरचना, वित्त आयोग मद, जिला खनिज न्यास सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत प्रस्तावित, प्रगतिरत व पूर्ण हो कार्यो की जोनवार तथा मदवार विस्तार से समीक्षा की। आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि निगम के प्रस्तावित व स्वीकृत निर्माण व विकास कार्ये की निविदा प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कराएं, जिन कार्यो की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उन्हें प्रारंभ कराएं तथा जो कार्य प्रगतिरत हैं, उन्हें समयसीमा में अनिवार्य रूप से पूरा करें। उन्हेने कहा कि विकास व निर्माण कार्यो में किसी प्रकार कम्प्रोमाईज स्वीकार्य नहीं होगा, अतः संबंधित अभियंता कार्यो की नियमित मानीटरिंग करें तथा कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ हो रहा है यह अंतिम रूप से सुनिश्चित कराएं।
योजनाओं का त्रुटिरहित संचालन सुनिश्चित हों-  आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने बैठक के दौरान
शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी व फ्लैगशिप योजनाओं की कार्यप्रगति की योजनावार समीक्षा की। उन्होने गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी केन्द्रों में गोबर की खरीदी, खाद निर्माण व विक्रय, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत चलित शिविरों का आयोजन, दवाओं की उपलब्धता, नागरिकों की निःशुल्क जांच एवं बीमारियों का मुफ्त जांच संबंधी जानकारी, श्री धन्वंतरी योजना अंतर्गत श्री धन्वतरी मेडिकल स्टोर्स में जेनेरिक दवाओं का विक्रय, मुख्यमंत्री मितान योजना अंतर्गत प्रमाण पत्रों, दस्तावेजों की घर पहुंच सेवा, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत बी.एल.सी.घटक के तहत आवासगृहों के निर्माण की कार्यप्रगति, ए.एच.पी.घटक अंतर्गत निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति व आवासगृहों का आबंटन, आबंटित आवासगृहों में पानी, बिजली आदि की सुनिश्चित व्यवस्थाएं सहित अन्य विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए योजनाओं के त्रुटिरहित संचालन के निर्देश दिए।
टी.एल.प्रकरणों का निराकरण समयसीमा में – आयुक्त श्री पाण्डेय ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, कलेक्टर टी.एल., निगम टी.एल., पी.जी.एन. प्रकरण, शासन द्वारा प्राप्त पत्रों, जनसमस्याओं से जुडे़ प्रकरणों आदि के निराकरण की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए कि इन सभी प्रकरणों का निराकरण समयसीमा में हों, यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
राजस्व वसूली कार्यप्रगति की समीक्षा – आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम की राजस्व वसूली कार्यप्रगति की जोनवार समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली कार्यो में और अधिक तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होने 50 हजार रूपये से अधिक के ऐसे बकायादार जिन्होने अभी तक सम्पूर्ण बकाया राशि जमा नहीं कराई है, उन पर विशेष फोकस करने तथा सम्पूर्ण बकाया राशि जमा कराने व इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम की रिक्त दुकानों, भवनों, भूखण्डों आदि की आबंटन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करने व संबंधितों को पजेशन दिलाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।
नियमितीकरण कार्यप्रगति की समीक्षा – बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने अनियमित विकास के नियमितीकरण के संबंध में जोनवार प्राप्त आवेदनों तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यप्रगति की  समीक्षा करते हुए नियमितीकरण के कार्यो में और अधिक तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने सर्वेक्षण कार्य लगातार जारी रखने, आवश्यकतानुसार नोटिस देने तथा आवेदन जमा कराने व आवेदनों का त्वरित निराकरण के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि विभिन्न जोनांतर्गत जो भवन निर्मित कराए जा रहे हैं, उनमें यह सुनिश्चित करें कि भवन निर्माता द्वारा विधिवत अनुमति प्राप्त की गई है, यदि अनुमति नहीं ली गई तो निर्माण कार्य बंद कराएं नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्तिच करे।
बैठक के दौरान अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, उपायुक्त पवन वर्मा,  जोन कमिश्नर ए.के.शर्मा, आर.के.माहेश्वरी, एम.एन.सरकार, एन.के.नाथ, विनोद शांडिल्य, तपन तिवारी, अखिलेश शुक्ला, कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी व सुनील वर्मा, राजस्व  अधिकारी अशोक बनाफर, अनिरूद्ध सिंह, के.एस.क्षत्री, सहायक अभियंता डी.सी.सोनकर, प्रकाश चन्द्रा, योगेश राठौर, राकेश मसीह, एच.आर.बघेल, विवेक रिछारिया, राहुल मिश्रा, देवेन्द्र स्वर्णकार, गोयल सिंह विमल, पीयूष राजपूत, यशवंत जोगी, रमेश सूर्यवंशी,अजय शुक्ला, गुलिस्ता साहू, अंजुलता तिग्गा, सुनील तांडे, अनिलराम,  आकाश अग्रवाल आदि के साथ अन्य अधिकारी अभियंतागण उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button