Raipur

अलग – अलग स्थानों से 05 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

track city. दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

इसके साथ ही एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने हेतु भी लगाया गया है। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी इस संबंध में सूचना एकत्र कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के प्रयास किये जा रहे है।

इसी तारतम्य मंे दिनांक 07.04.25 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बंगोली मुरा मोड़ स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप पास एक व्यक्ति अपने पास दोपहिया वाहन रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियांे के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम सूरज यादव निवासी विधानसभा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोटर सायकल के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल-मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मोटर सायकल को खरोरा क्षेत्र से चोरी करना बताया गया। चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा रायपुर के पंडरी, बूढ़ा तालाब एवं मण्डी गेट पास से अन्य 04 नग एक्टिवा वाहन को भी चोरी करना बताया गया।

जिस पर आरोपी सूरज यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की कुल 05 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी से जप्त चोरी की मोटर सायकल एच एफ डीलक्स में आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 192/2025 धारा 303 (2) भा.न्या.सं. का अपराध पंजीबद्ध है।

आरोपी से जप्त चोरी की शेष 04 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में इस्तगाशा क्रमांक 01/2025 धारा 35(1)(ड) भा.ना.सु.सं./303(2), 238(ग) भा.न्या.सं. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी पूर्व में भी वर्ष 2024 में वाहन चोरी के प्रकरण में थाना खम्हारडीह रायपुर से जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी- सूरज यादव पिता राजू यादव उम्र 24 साल निवासी सोरम थाना रूद्री जिला धमतरी। हाल पता नरदहा ई.डब्ल्यु.एस. कॉलोनी 7/8 थाना विधानसभा जिला रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी खरोरा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा, आर. धनंजय गोस्वामी, अमित कुमार, संजय मरकाम, प्रकाश नारायण तथा थाना खरोरा से सउनि. परसराम वर्मा, आर. सुरेन्द्र सिंह चौहान एवं मुकेश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button