Korba

अवैध मदिरा के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सघन कार्यवाही अनवरत जारी

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा / कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा जन शिकायतों के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कटघोरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5, बिंझवार मोहल्ला में चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को मौके पर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब और लाहन बरामद हुई। छापे के दौरान कुल 70 लीटर कच्ची महुआ शराब और 10 क्विंटल महुआ लाहन जब्त किया गया, जिसे बाद में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही मदिरा निर्माण में उपयोग होने वाले भट्ठी और बर्तन भी पुलिस द्वारा ज़ब्त किए गए।
कोरबा पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान कुल 06 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 109 लीटर अवैध मदिरा एवं मदिरा निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जप्त किए गए। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) धारा 34(1) के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही की गयी।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button