Korba

एनटीपीसी कोरबा में ‘अग्निशमन सेवा दिवस’ का हुआ आयोजन।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई के.एस.टी.पी.पी कोरबा द्वारा ‘अग्निशमन सेवा दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमे मुम्बई डॉक् यार्ड में आगजनी में अमर शहीदों को याद किया गया । हर वर्ष इस प्रकार का आयोजन किया जाता है । इस अवसर पर विभास घटक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एनटीपीसी कोरबा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान राम मूर्तिे जोसुला, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा), शशि शेखर, एजीएम (एच आर), विजय कुमार गर्ग एजीएम (रसायन), एल के सिंह एजीएम (सी एण्ड आई), गवेंन्द्र शर्मा, डीजीएम (सेफ्टी), के वी वी अपाराव ,उप महाप्रबंधक (सिविल), कुमार पुरुषोतम, उप समादेष्टा/कार्य, अषोक प्रसाद सिंह, सहायक समादेष्टा/अग्नि, जंगबहादुर सिंह, सहायक समादेष्टा/कार्य, निरीक्षक/अग्नि विरेन्द्र कुमार, निरीक्षक/कार्य जसपाल सिंह, निरीक्षक/कार्य षिवकान्त मिश्रा, महिला निरीक्षक/कार्य उषा रानी, उप निरीक्षक/अग्नि नील मणि एवं प्रबंधन वर्ग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों और के.औ.सु.ब के अन्य अधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ मीडिया कर्मियों ने भाग लिया और शहीदों को पुष्पचक्र एवं श्रद्धासुमन अर्पित किये।

मुख्य अतिथि विभास घटक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा सभी उपस्थित व्यक्तियों को ‘अग्नि सुरक्षा’ संबंधी शपथ दिलाई गई एवं ‘अग्नि सुरक्षा संबंधी’ प्रचार साम्रगी का विमोचन किया गया। साथ ही दिनांक ‘14 से 20 अप्रैल’ तक मनाये जाने वाले ‘अग्निसेवा सप्ताह’ का शुभारम्भ भी किया गया। कार्यक्रम के अन्त में विभास घटक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), कुमार पुरुषोतम उप समादेष्टा/कार्य एवं अषोक प्रसाद सिंह, सहायक समादेष्टा/अग्नि सीआईएसएफ एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा एक अग्निवाहन को आवासीय परिसर एवं नजदीकी क्षेत्र में ‘अग्नि सुरक्षा’ संबंधी प्रचार हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

 

उप समादेष्टा/कार्य कुमार पुरुषोतम , अषोक प्रसाद सिंह, सहायक समादेष्टा/अग्नि सीआईएसएफ एवं मुख्य अतिथि, विभास घटक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) केएसटीपीपी कोरबा के द्वारा सभा को संम्बोधित करते हुए आवासीय परिसरों, गांवों, बाजारों, औद्योगिक प्रतिश्ठानों एवं देष एवं समाज को आग से सुरक्षित रखने हेतु सभी लोगों से सक्रिय योगदान देने का आह्वान करते हुए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल से ‘अग्निसेवा सप्ताह’ के पालन के दौरान आम जनता को ‘अग्नि सुरक्षा’ के प्रति जागरुक करने के लिए ज्यादा-से-ज्यादा प्रयास करने का भी आह्वान किया।

महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) विभास घटक, एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने सीआईएसएफ के द्वारा अग्नि सुरक्षा प्रबंधन हेतु किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उज्जवल भविष्य की कामना की। धन्यवाद ज्ञापन अशोक प्रसाद सिंह, सहायक समादेष्टा/अग्नि द्वारा दिया गया।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button