कोरबा

ओबीसी सर्वे का कार्य कर्मचारी कर रहे डोर टू डोर

 

कोरबा(कटघोरा)/ट्रैक सिटी न्यूज।- क्वांटिफिएबल डेटा आयोग के निर्देशानुसार कटघोरा विकासखंड में ओबीसी व आर्थिक रूप से पिछड़े संवर्गो का जनगणना का कार्य जनपद के सभी पंचायतों में किया जा रहा है जिसमे सभी पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर व कार्यकर्ता, रोजगार सहायक व स्व सहायता समूह की सक्रीय महिलाएं घर घर जाकर सर्वे का कार्य कर रही है। इसके साथ ही ग्राम के जाति प्रमुखों से भी चर्चा कर शत प्रतिशत ओबीसी लोगो की जानकारी एप्प में एंट्री की जा रही है उक्त कार्य 10 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा । अब तक कटघोरा ब्लॉक में 46846 कुल आवेदन की ऑनलाइन एंट्री की जा चुकी है कुछ कारण वश यदि किसी भी ओबीसी वर्ग की अगर एंट्री नही हो पाई है तो अपने पंचायत के सचिव से संपर्क कर अपनी app में एंट्री करा सकते है। इस कार्य का जिला पंचायत व जनपद पंचायत द्वारा लगातार निरीक्षण व समीक्षा की जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button