कोरबा

कचरा संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग

कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा,15 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा शहर से लगे काशीनगर वार्ड 20 में स्थित कचरा संग्रहण केंद्र में भीषण आग लग गई। धुआं और आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख वहां बस्तीवासियों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और डायल 112 को इस घटना की सूचना दी। कचरा संग्रहण केंद्र का नाम मणि कंचन केंद्र बताया जा रहा है।
खबर मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कचरा संग्रहण केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिन जगहों पर आग नहीं पहुंच पाई थी, वहां से कचरे को हटाया गया। हालांकि उनके निकालते-निकालते भी कचरा संग्रहण केंद्र के काफी कचरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि इस कृत्य में असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वे आग पर काबू पाने के लिए पहुंचते, काफी कचरा जलकर खाक हो चुका था। सूखा कचरा होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया था।
जानकारी के अनुसार कचरा संग्रहण केंद्र में अलग-अलग संग्रहित कचरा रखा जाता है। तीन श्रेणी सूखा, गीला कचरा और मिक्स कचरा यहां रखा हुआ था। कचरे को कॉलोनी और बस्ती से जमा कर यहां लाया जाता है। उसके बाद अलग-अलग संग्रहित कर रखा जाता है। सूखा कचरा बाहर था, जिसमें आग लगी, जो अंदर तक फैल गई। घटना की सूचना सिविल लाइन थाना और नगर निगम के अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button