कोरबा

कटघोरा को जिला बनाने विकास निकले पदयात्रा पर

 

कटघोरा/ट्रैक सिटी न्यूज । जिला बनाओ अभियान को लेकर एक बार फिर से मुहिम तेज़ हो गई है। कोरबा युवा कांग्रेस (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष विकास सिंह (विक्की) ने कटघोरा जिला बनाने को लेकर कटघोरा तहसील कार्यालय से रायपुर मुख्यमंत्री निवास तक 205 किलोमीटर की पदयात्रा कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर कटघोरा को जिला बनाने को लेकर कटघोरा वासियों की लंबी चली आ रही मांग को उनके समक्ष रखेंगे। और कटघोरा को जिला का दर्जा देने आग्रह करेंगे।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह कि पदयात्रा को हरी झंडी दिखाने कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर व पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उसके पश्चात युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास सिंह व पदयात्रा में शामिल युवा कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर व पुष्प माला पहनाकर विदा किया। उन्होंने शुभकामनाएं दी।
कटघोरा जिला बनाओ अभियान में सम्मलित अधिवक्ता संघ व पत्रकार जन भी इस पदयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित रहे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुधीर मिश्रा भी अधिवक्ताओं के साथ विकास सिंह व उनके साथियों को शुभाकमनायें देने पहुंचे। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ भी पदयात्रा में शामिल होकर कटघोरा से सुतर्रा तक विकास सिंह व उनके साथियों का साथ दिया।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि प्रदेश में भूपेश है तो भरोसा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमारी वर्षो पुरानी मांग को अवश्य पूरा करेंगे। यहां यह बताना लाज़मी है कि कटघोरा जिला बनाओ अभियान समिति के तत्वावधान में अधिवक्ता संघ द्वारा जिला बनाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में महीनों बैठे तथा सर्व दल के जनप्रतिनिधि व सर्व समाज के द्वारा विशाल पदयात्रा निकाल कर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश भी की गयी। दरअसल सीएम भूपेश बघेल ने 2021 में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा वंदन के बाद प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए छतीसगढ़ में जिलों का पुनर्गठन करते हुए चार नए जिले गठित करने की घोषणा की थी जिसमे मोहला/मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेन्द्रगढ़ नाम से चार नए जिले बनाए गए थे लेकिन वर्षों जिले बंनने के इंतज़ार के बाद भी कटघोरा को जिला नही बनाया गया, जबकि कटघोरा तहसील की स्थापना 1916 में हुई थी। उस समय के तहसील जांजगीर, मुंगेली को जिला बना दिया गया। लेकिन कटघोरा अभी भी उपेक्षा का शिकार है। जिसको लेकर क्षेत्रीय अधिवक्ता संघ व पत्रकार संघ ने मोर्चा खोलते हुए कटघोरा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। क्षेत्रवासियों के इस भावनात्मक मांग को और अधिक मजबूती देने व आम जनो को सीधे आंदोलन से जोड़ने के उद्देश्य से कटघोरा को जिला बनाने आज प्रदेश में अपनी ही कांग्रेस सरकार को कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के ही युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह की इस पदयात्रा को लेकर नगर के लोगों ने काफी सराहा।
आज कटघोरा जिला बनाओ अभियान के तहत पदयात्रा में शामिल हुए कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल, मदरसा बोर्ड के सदस्त डॉ शेख इश्तियाक, संतोषी दीवान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दीपका , भावना जायसवाल जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण कोरबा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राज जायसवाल, पार्षद संजय अग्रवाल ,कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अरमान सिद्दीकी, सौरभ शर्मा ,एल्डरमेन सैय्यदअसफाक अली, जिला महा सचिव शाहे आलम, युवा कांग्रेस के इशाक खान, नवीन कुकरेजा, उद्भव चन्द्रा, शुभान खान, शुभम महंत, लक्क़ी राठौर, अब्दुल शुभान नोन बिर्रा, निखिल राठौर, सूरज राठौर, अंकुर देवांगन, वसीम खान, मोबिन खान, विक्की, विनय, संजू, समीर, धन्ना, आशीष, रोहन, भाई वेंडी, पत्रकार शत्रुघ्न पटेल, फिरत दास महंत, जिला महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष भावना जायसवाल, चम्पा साहू, नेहा, अवधा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!