एमसीबी

कबड्डी में करियर बनाने का सुनहरा अवसर: खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में 30 जुलाई को होगा चयन ट्रायल, 12 से 17 वर्ष के बालक-बालिकाएं ले सकेंगे भाग।

एमसीबी (ट्रैक सिटी)/ जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। कार्यालय कलेक्टर (खेल एवं युवा कल्याण), जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा संचालित खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी कबड्डी चयन ट्रायल सत्र 2026-27 का आयोजन 30 जुलाई 2026 को प्रातः 8:00 बजे खेलो इंडिया लघु केंद्र बंजी में किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण केंद्र शासन एवं राज्य शासन के संयुक्त प्रयासों से संचालित किया जा रहा है। चयन ट्रायल में जिले के 12 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित मापदंडों के अनुसार संपन्न होगी, जिसके माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ियों के लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र एवं शारीरिक दक्षता प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। चयन के उपरांत खिलाड़ियों को केंद्र एवं राज्य शासन की ओर से खेल किट, खेल परिधान, निःशुल्क आवास तथा दुर्घटना बीमा जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं बेहतर खेल वातावरण मिल सके।

जिला खेल अधिकारी ने जिले के सभी पात्र बालक-बालिका खिलाड़ियों, अभिभावकों, खेल प्रशिक्षकों एवं विद्यालयों से अधिक से अधिक संख्या में चयन ट्रायल में भाग लेने की अपील करते हुए कहा है कि यह अवसर खिलाड़ियों के खेल कौशल को निखारने और भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button