कोरबा (ट्रैक सिटी) विगत कई वर्षों के निरंतर सामूहिक प्रयास से ग्राम करतली, पाली स्थित अंबिका परियोजना, कोरबा क्षेत्र, एस ई सी एल में उत्खनन का कार्य प्रारंभ हो गया है।
परियोजना शुरू होने से ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है, परियोजना के शुरू होने से नए रोजगार का सृजन होगा जिससे ग्रामवासि लाभान्वित होंगे साथ ही गांव में मूलभूत सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। एस ई सी एल प्रबंधन ग्रामवासियों के द्वारा उठाए गए विभिन्न समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का एसईसीएल प्रबंधन ने आश्वासन किया है।
परियोजना को शुरू करने में क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर हिरासिंह मरकाम, जिलाधीश अजीत बसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, निरीक्षक अनुविभागीय अधिकारी, पाली, तहसीलदार पाली, छग प्रशासन एवं पाली प्रशासन, सरपंच ग्राम करतली तथा समस्त ग्रामवासियों ग्राम करतली का सम्मिलित प्रयास रहा से अंबिका ओसी पी में ओबी रिमूव्हल का कार्य प्रारंभ हुआ।
Leave a Reply

