कोरबा

कलेक्टर ने नवनियुक्त एल्डरमेनों को दिलाई शपथ

महापौर, सभापति व आयुक्त की उपस्थिति में हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा – कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज नगर निगम कोरबा के 03 नवनियुक्त एल्डरमेनों को शपथ ग्रहण कराया, इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

राज्य शासन द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा में अभिनय तिवारी मुन्ना, रामगोपाल यादव एवं श्रीमती रेखा त्रिपाठी को एल्डरमेन नामांकित किया गया है। आज कलेक्टर कार्यालय स्थित कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर संजीव कुमार झा ने इन तीनों नवनियुक्त एल्डरमेनों को शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष व पार्षद सुरेन्द्र जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष व एम.आई.सी.सदस्य सपना चौहान, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं एम.आई.सी.सदस्य संतोष राठौर, मेयर इन काउंसिल सदस्य कृपाराम साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश राठौर, उपायुक्त एवं निगम सचिव पवन वर्मा, ममता अग्रवाल, एस.के.त्रिपाठी, रामकुमार चन्द्रा, यशवंत चौहान, संजय अग्रवाल, नवल पंडित, रईश खान आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button