सक्ती

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कलेक्टर ने तहसीलवार की राजस्व कार्यों की समीक्षा

कार्ययोजना बनाकर लंबित प्रकरणों का तेजी से करे निराकरण – कलेक्टर

ट्रैक सिटी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की l बैठक में कलेक्टर द्वारा अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में तहसीलवार राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व कार्यों में कसावट लाते हुए लक्ष्य और कार्ययोजना बनाकर लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने त्रुटी-सुधार, अविवादित-विवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, भू अर्जन, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सहित अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए l कलेक्टर ने बैठक में समय-सीमा के बाहर अविवादित-विवादित नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, खाता विभाजन के प्रकरणों का समीक्षा करते हुए ऐसे प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ और तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक समय-सीमा से बाहर न हो सभी राजस्व अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें तथा सभी प्रकरणों का ऑनलाईन एंट्री भी गंभीरता से करने की बात कही। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए है l बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर के एस पैकरा, डभरा एसडीएम बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम अरूण सोम, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, तहसीलदार मनमोहन सिंह, तहसीलदार अभिजीत राजभानु, तहसीलदार विद्याभूषण साव, तहसीलदार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार भीष्म पटेल, नायब तहसीलदार आशीष पटेल सहित अन्य सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button