कोरबा

कलेक्टर संजीव झा ने सेंद्रीपाली और दमिया गोठान का किया निरीक्षण

आज से सेंद्रीपाली और चिर्रा के गोठान में होगी गोमूत्र की खरीदी, तैयारियों के संबंध में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

ग्राम उड़ता में अमृत सरोवर योजना अंतर्गत तालाब निर्माण के कार्यों का भी किया अवलोकन

कोरबा। कलेक्टर संजीव झा ने विकासखण्ड पाली के ग्राम सेंद्रीपाली और दमिया गोठान का निरीक्षण किया। हरेली पर्व के अवसर पर 28 जुलाई से कोरबा जिले के सेंद्रीपाली और चिर्रा गोठान में गोमूत्र की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर श्री झा ने सेंद्रीपाली के गौठान में पहुंचकर गौमूत्र खरीदी के लिए की गई आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री झा ने ग्राम सेंद्रीपाली और दमियां के गौठान में पहुंचकर महिला समूहों द्वारा किये जा रहे आजीविका गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होने गौठान में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, चारागाह क्षेत्र में चारा उत्पादन एवं गौठान में प्रतिदिन आने वाले मवेशियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने गौठानो में प्रतिदिन मवेशी लाने और गोबर खरीदी को बढ़ाने के भी निर्देश दिये। दोनों गोठानों में महिला समूहों द्वारा गोबर खरीदी के साथ-साथ वर्मी कंपोस्ट निर्माण, सब्जी उत्पादन, चारा उत्पादन आदि आजीविका संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कंवर, जनपद पंचायत पाली के सीईओ वीके राठौर, उप संचालक कृषि  अनिल शुक्ला, सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती आभा पाठक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


कलेक्टर श्री झा ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे सब्जी उत्पादन के कार्यों का अवलोकन किया तथा महिलाओं से चर्चा भी की। कलेक्टर ने महिला समूहों को अधिक आर्थिक लाभ सुनिश्चित करवाने के लिए उन्नत किस्म के सब्जी बीज देने के निर्देश उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री झा ने मनरेगा के माध्यम से अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत ग्राम उड़ता में नये तालाब के निर्माण कार्यो का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने तालाब के निर्माण कार्यो को समय सीमा में तेजी से पूरा करने के लिए अधिक संख्या में मजदूर लगाने के निर्देश गांव के सचिव और रोजगार सहायक को दिये। उन्होंने तालाब निर्माण के कार्यों को गुणवत्तापर्ण तरीके से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button