कोरबा

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता रीढ़ की हडडी – प्रताप नारायण मिश्रा

आगामी विधानसभा चुनाव में निभानी है बड़ी जिम्मेदारी

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता की अहम बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल के प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता हमारे संगठन के लिए रीढ़ की हड्डी हैं। हमने अनुभव किया है कि सेवादल के कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से संगठन को मजबूती देने में लगे रहते हैं। ये हमारे संगठन के ईमानदार सिपाही हैं। उन्होने सेवादल के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमें फिर से बड़ी जिम्मेदारी निभानी है और फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनानी है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही पिछले चुनाव में हमनें आंधी बनकर 15 साल की भाजपा सरकार के किले को नेस्तनाबूत किया था और वही इतिहास फिर से दोहराना है। हमें सरकार की योजनओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। यह भी करें कि कोई सरकार की योजनाओं से वंचित ना रह पायें।

प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार ने भी अपने ओजस्वी भाषण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और कहा कि आने वाला एक वर्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा और अभी से ही हमें संगठन में और मजबूती लाने के लिए प्रयास करना होगा क्योंकि इस बार भी हमें दोबारा सत्ता में आना है और भूपेश सरकार के छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश को समृद्धि की नई उंचाईयों तक ले जाना है। बैठक को प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव मनोज वर्मा, राजेश गुप्ता और गोपी रंजन ने भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया, ताकि प्रदेश सरकार पर आम जनता का विश्वास एक अमिट हस्ताक्षर बन सके।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस एक किला है तो सेवादल के कार्यकर्ता नींव की ईंट हैं और सेवादल के कार्यकर्ता जितनी मजबूती से कार्य करेंगे। उसी के अनुसार कांग्रेस संगठन को आधार मिलेगा। निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए अधिक से अधिक समय देने का आव्हान किया। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने सेवादल के कार्यकर्ताओं को संगठन की आधारशीला निरूपित किया और कहा कि सेवादल से ही कांग्रेस को नई उंचाईयां मिली है। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) की जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने सेवादल के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस का एक अभिन्न अंग है और सेवादल से ही संगठन को मजबूती मिलती रही है। हमें आने वाले दिनों में दोगुनी ऊर्जा से कार्य करना है और आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार फिर से लाने के लिए मैदानी स्तर पर कार्य करना है।
बैठक को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर एवं दुष्यंत शर्मा, सेवादल संरक्षक श्रीमती प्रेमलता मिश्रा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल एवं सुनीता तिग्गा ने भी अपने उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। मंच संचालन कांग्रेस सेवादल (शहर) अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे ने किया जबकि आभार प्रदर्शन कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष (ग्रामीण) रामनारायण रजक ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से शशीलता पाण्डेय, आशा मरकाम, विजय धींवर, हाजी इकबाल दयाला, गायत्री चन्द्रा, आशा कर्ष, सोनी कर्ष, गीता दास, अख्तरी बेगम, लक्ष्मी गोंड़, रेनु यादव, क्रांति यादव, सोनिया कुर्रे, रिक्का सिंह, विमला, उमराना, नाजिया बेगम, अलश आरा, सुल्तान बेगम, इंदिरा, रमलीला चौहान, गायत्री सोनी, सुमरित श्रीवास, धनेश्वरी चौहान, गीता सारथी, धनराज सारथी, अपसरी बेगम, अमृत बाई, अहिल्या चौहान, मुद्रिका बाई श्याम, सुनीता, हेमलता कौशिक, मनीषा साहू, मंजुशा, समरिता आर्मो, पूनम, कौशिल्या, पुष्पादेवी, बबीता शर्मा, आशा, कीर्तन कंवर, मंजू श्रीवास, सुखमिना बाई बिंझवार, एरेनिसिया लकड़ा, गिरिजा श्रीवास, आगमदास मानिकपुरी, तुषार कांत राबिन्सन, ए. डी. जोशी, आश्विन कुमार, श्रीराम साहू, गुलशन कुमार साहू, दुलामनी साहू, जय विश्वास, सुमेश भगत, हेम कर्ष, जुफिक कुरैशी, मनोज कुमार, हरि किशन, रूस्तम अली, सोनू राजपूत, राजेश सिंह, संत कुमार, विनोद चौहान, अमन चौहान, लल्ली सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो – संलग्न।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!