कोरबा

किसानों को राहत देने शासन ने जिले में तीन नए धान खरीदी केंद्रों चचिया, लेमरू और पोटापानी को दी स्वीकृति

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

नए खरीदी केंद्रों से 36 गांवों के एक हजार 920 किसानों को धान बेचने में होगी सहूलियत

जिले में नए धान खरीदी केंद्रों की संख्या अब पांच हुई

कलेक्टर श्री झा ने नए धान खरीदी केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। शासन की मंशा अनुसार धान खरीदी के लिए किसानों को हर संभव राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में शासन ने किसानों को बड़ी राहत दिलाते हुए नए धान खरीदी केंद्रों की मांग को पूरा किया है। कोरबा जिले में भी किसानों की मांग पर शासन ने तीन और नए धान खरीदी केंद्रों को स्वीकृति प्रदान की है। जिले में लाफा समिति के अंतर्गत पोटापानी धान खरीदी केंद्र, श्यांग समिति अंतर्गत लेमरू एवं कोरकोमा समिति अंतर्गत चचिया धान खरीदी केंद्र को मंजूरी दी है। कलेक्टर संजीव झा ने सभी नए धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। शासन ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए हाल ही में कोरबा जिले में दो नए धान खरीदी केंद्र बिंझरा समिति के अंतर्गत तानाखार और उतरदा पाली समिति के अंतर्गत बोईदा धान खरीदी केंद्र को स्वीकृति दी थी। नए धान खरीदी केंद्रों को स्वीकृति मिलने से दूरस्थ क्षेत्र क्षेत्रों के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने में सहूलियत होगी। साथ ही उन्हें धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी एसके जोशी ने बताया कि कोरबा जिले में पोटापानी,लेमरू और चचिया धान खरीदी केंद्र को स्वीकृति मिलने के बाद नए धान खरीदी केंद्रों की संख्या पांच हो गई है। इसके साथ जिले में कुल उपार्जन केंद्रों की संख्या भी बढ़ गई है। जिले में पहले 55 धान उपार्जन केंद्र थे। पांच नए केंद्रों को स्वीकृति मिलने से जिले में अब कुल धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 60 हो गई है।

नए खरीदी केंद्रों से 36 गांव के 1920 किसानों को होगा फायदा- कोरबा जिले में अब नए धान खरीदी केंद्रों की संख्या 5 हो गई है। इन सभी पांच धान खरीदी केंद्रों से 36 गांव के एक हजार 920 पंजीकृत किसान लाभान्वित होंगे। इसमें पोटापानी धान खरीदी केंद्र अंतर्गत ग्राम पोटापानी, अलगीडांड, बग्धरीडांड, गांव के 274 किसानों को फायदा होगा। चचिया धान खरीदी केंद्र से ग्राम चचिया, मदनपुर,पसरखेत,धौराभांठा,कुदमुरा, तौलीपाली गांव के 538 किसानों को लाभ मिलेगा।लेमरू धान खरीदी केंद्र से ग्राम अरसेना, अरेतरा, कुटुरवां,गढ़ उपरोड़ा, डोकर मना, देवपहरी,नकिया, बड़ गाव, लेमरू के 311 किसान को लाभ मिलेगा। तानाखार खरीदी केंद्र से तानाखार,बरपाली,अमलीभावना,घरी पखना,घुंचपुर, केनाडांड,दर्राभांठा, बांझीबन,डगनिया, कोड़ा, गुडरुमुड़ा, हथमार,किरगी कला, के 274 किसान लाभान्वित होंगे। इसी प्रकार बोईदा नवीन खरीदी केंद्र से ग्राम बोईदा, मुरली झांझ, कसियाडीह, ओझईयाइन,गांव के 523 किसान लाभान्वित होंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button