कोरबा

कुत्तों ने किया चीतल पर किया हमला तड़प-तड़पकर चीतल ने तोड़ा दम

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा जिले के ग्राम पुरैना में भटककर पहुंचे चीतल पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल चीतल ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। जबकि चीतल के घायल होने की सूचना गांववालों ने वन विभाग को समय पर दे दी थी 3 घंटे तक तड़पने के बाद चीतल की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 7 बजे मड़वारानी जंगल से भटककर एक चीतल ग्राम पुरैना पहुंच गया। जहां एक के बाद एक 3 कुत्तों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे चीतल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी घटना स्थल पर कोई नहीं पहुंचा।
बताया जा रहा हैं की काफी लम्बे अंतराल के बाद वन विभाग का एक कर्मचारी गांव पहुंचा पर चीतल को चिकित्सक के पास ले जाने के बजाय वहीं खड़ा रहा। तब तक चीतल की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। इलाज के अभाव में 3 घंटों तक तड़पने के बाद चीतल ने दम तोड़ दिया।
कोरबा वनमंडल के अंतर्गत आने वाले करतला वन परिक्षेत्र के मड़वारानी जंगल में बड़ी संख्या में चीतल, हिरण जैसे वन्य प्राणी रहते हैं, जो गर्मी शुरू होते ही पानी की तलाश में रिहायशी बस्तियों की ओर आते हैं। यहां ये या तो इंसानों या फिर किसी और जानवरों का शिकार बन जाते हैं। इन सबके बावजूद वन विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button