कोरबा

पॉवर लिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप में दीपक ने जीता गोल्ड

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा,27 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा का कुली नंबर 1 जी हां हम बात कर रहे हैं कोरबा रेलवे स्टेशन मे कुली काम करने वाले दीपक पटेल की जिन्होंने दुर्ग के खुर्सीपार श्री राम चौक में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर लिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चैंपिनशिप में दीपक पटेल ने गोल्ड मेडल हासिल का कोरबा का नाम रोशन किया हैं। दुर्ग के खुर्सीपार श्री राम चौक में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर लिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चैंपिनशिप में दीपक पटेल ने सबसे अधिक वजन उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
दीपक पटेल ने अंडर 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में स्कवाट में 165 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 85 किलोग्राम, डेड लिफ्ट में 110 किलोग्राम का वजन उठाया था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

उन्होंने कुल 360 किलोग्राम वजन उठाकर सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर सभी कैटेगरी में गोल्ड हासिल किया है। इससे पहले भी प्रो नेशनल कोलकाता और असम में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं।
वही दीपक पटेल ने बताया इस प्रतियोगिता में शामिल होने से सुरेश अनंत और दीपक पटेल दो लोग गए थे, जिसमें सुरेश अनंत ने भी एक गोल्ड मेडल प्राप्त किया है दीपक पटेल ने कहा इस कामयाबी को हासिल करने में पॉवर लिफ्टिंग के सचिव वेंकट राव और कोच रिकार्डो गुनियन का महत्वपूर्ण योगदान है।
दीपक पटेल की शानदार प्रदर्शन के लिए वार्ड पार्षद सुफल दास सहित मोहल्ले वासियों ने भी विजेता खिलाड़ी दीपक पटेल को बधाई एवं शुभकामनाये दी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button