कोरबा

केवल सात हजार 142 किसान धान बेचने बाकी, सात फरवरी तक बेच सकेंगे समर्थन मूल्य पर धान  

अब तक 16 लाख 27 हजार 610 क्विटल धान की खरीदी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

33 हजार 330 किसानों से 315 करोड़ 75 लाख रूपये से अधिक की धान खरीदी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा / कोरबा जिले में अब तक 33 हजार 330 किसानों से 16 लाख 27 हजार 610 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में पूर्व में निर्धारित अवधि अनुसार धान खरीदी का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की धान खरीदी की अवधि बढ़ाये जाने की घोषणा के बाद अब सात फरवरी तक छूट गये पंजीकृत किसानों से धान खरीदा जायेगा। जिले में अभी केवल सात हजार 142 पंजीकृत किसानों से धान खरीदा जाना बाकी है। जिले में अब तक 33 हजार 330 किसानों का 315 करोड़ 75 लाख 92 हजार रूपए से अधिक का धान खरीदा जा चुका है। जिले के किसानों से अब तक 16 लाख 27 हजार 610 क्विंटल धान सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। इस वर्ष कोरबा जिले में पंजीकृत किसानों से लगभग 15 लाख 40 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला सहकारी बैंक के नोडल  अधिकारी एस के जोशी  ने बताया कि कोरबा जिले में खरीदी के साथ-साथ समितियों से धान उठाव को भी तेज किया जा रहा है। श्री जोशी ने बताया कि धान खरीदी या उठाव में कोई परेशानी नहीं है। बारदाना भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और अब मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार बाकी बचे किसानों से निर्धारित अवधि तक धान की खरीदी की जायेगी।

जिले के 55 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 15 लाख 391 क्विंटल मोटा और एक लाख 25 हजार 791 क्विंटल सरना और एक हजार 427 क्विंटल पतला धान शामिल है। मिलर्स ने खरीदी केन्द्रों से 11 लाख 48 हजार 219 क्विंटल से अधिक धान उठा लिया है। जिले के खरीदी केन्द्रों से 10 लाख 45 हजार 699 क्विंटल मोटा और एक लाख दो हजार 520 क्विंटल सरना धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है।
सोमवार को खरीदी केन्द्रों पर 673 किसानों से खरीदा जाएगा लगभग  साढ़े 33 हजार क्विंटल धान- 31 जनवरी को 673 किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्रों से टोकन जारी कर दिए गए हैं। इन किसानों से लगभग साढ़े 33 हजार क्विंटल से अधिक धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। सोमवार को धान खरीदी केन्द्र अखरापाली में 17, उतरदा में 32, कनकी में 19, करतला में 16, कुलहरिया में 01, कोथारी में 25, कोरकोमा में 19, कोरबी पाली में 46, पोड़ी-उपरोड़ा कोरबी में 04, चैतमा में 38, चिकनी पाली में 29, लबेद में 11, छुरीकला में 08 , सुमेधा में 06 एवं जटगा में 20 किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।

धान खरीदी केन्द्र जटगा तुमान में 02, तुमान में 35, तिलकेजा में 04, नवापारा में 10, बेहरचुंआ में 15, निरधि में 25, पसान में 06, लैंगा में 04, नुनेरा में 12, पाली में 27,, पोड़ी में 13, पोड़ी-उपरोड़ा में 01, फरसवानी में 01, बरपाली कोरबा में 04, बरपाली में 49, बिंझरा में 16, कुदुरमाल में 06 एवं भैंसमा में 26 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाया है। इसी प्रकार धान खरीदी केन्द्र भिलाई बाजार में 02,, रामपुर में 30, लाफा में 16, सपलवा में 06, श्यांग में 09, सुखरीकला में 11, सिरमिना में 02, दादरखुर्द में 06, सोनपुरी में 03, सोहागपुर में 05, कराईनारा में 06, नोनबिर्रा में 15 एवं हरदीबाजार में 05 किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button