Korba

कोरबा के बरबसपुर में 100 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के बरबसपुर क्षेत्र में प्रस्तावित कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र की स्थापना पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। इस परियोजना के लिए नगर निगम कोरबा 10 एकड़ भूमि 30 वर्ष की लीज पर गेल इंडिया लिमिटेड को देगा। भूमि लीज से संबंधित प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके बाद कंपनी द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

संयंत्र की स्थापना से नगर निगम क्षेत्र में गीले कचरे के निपटान की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। यह परियोजना प्रदेश के छह नगरीय निकायों में कंप्रेस्ड बायोगैस केंद्र स्थापना की योजना का हिस्सा है। इसके लिए 17 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण, गेल इंडिया लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसमें कोरबा नगर निगम भी शामिल है।

एमओयू के तहत गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जा चुका है। प्रशासन से भूमि आवंटन मिलने के बाद गेल इंडिया के अधिकारियों की टीम स्थल निरीक्षण भी कर चुकी है। वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र के 67 वार्डों से प्रतिदिन लगभग 50 टन ठोस अपशिष्ट निकलता है।

बायोगैस उत्पादन केवल गीले कचरे से किया जाएगा। इसके लिए कोरबा नगर निगम के साथ नगर पालिका दीपका, बांकीमोंगरा, कटघोरा तथा नगर पंचायत छुरी से भी गीला कचरा लिया जाएगा। प्रस्तावित संयंत्र की क्षमता 100 टन प्रतिदिन रखी गई है, जिससे भविष्य में विस्तार की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button