कोरबा

कोरबा में खुलेंगे 8 नए धान उपार्जन केंद्र, मुड़ाली में भर्ती को लेकर विवाद

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

सरपंच रामेश्वर सिंह मरकाम ने कलेक्टर से की शिकायत, बिना विज्ञापन नियुक्ति के प्रयास का लगाया आरोप

कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिले में किसानों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष 8 नए धान उपार्जन केंद्र खोले जा रहे हैं। इन केंद्रों के शुरू होने से लगभग 45 गांवों के किसानों को धान बेचने में सुविधा मिलेगी। वहीं, नए उपार्जन केंद्रों के संचालन की तैयारियों के बीच कटघोरा जनपद पंचायत अंतर्गत मुड़ाली धान उपार्जन केंद्र में कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर विवाद सामने आया है।

ग्राम पंचायत मुड़ाली के सरपंच रामेश्वर सिंह मरकाम ने कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मुड़ाली धान उपार्जन केंद्र में बिना सार्वजनिक विज्ञापन जारी किए गुपचुप तरीके से अपने चहेतों की नियुक्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत में प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति का उल्लेख किया गया है।

सरपंच ने आरोप लगाया है कि भर्ती नियमों को दरकिनार कर की जा रही यह प्रक्रिया पारदर्शिता के विपरीत है। उन्होंने मांग की है कि सभी पदों पर खुली भर्ती कराई जाए, ताकि स्थानीय पात्र अभ्यर्थियों को भी समान अवसर मिल सके और भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

इन स्थानों पर खुलेंगे 8 नए उपार्जन केंद्र

जिले में नवापारा (सि.), परला, परसदा, डोडकी, ढोलपुर, पुरेना, चोड़ा और मुड़ाली में नए धान उपार्जन केंद्र खोले जाने की अनुमति दी गई है। इन केंद्रों से आसपास के लगभग 45 गांवों के किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन सरपंच की शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और नए उपार्जन केंद्रों में नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए क्या कदम उठाता है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button