कोरबा

कोरबा में मानव सेवा जल केंद्र का शुभारंभ, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया उद्घाटन  

नगर निगम व द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट की पहल से राहगीरों को मिलेगी शीतल पेयजल की सुविधा  

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ भीषण गर्मी में आम नागरिकों और राहगीरों को राहत देने के लिए आज कोरबा नगर निगम एवं द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के संयुक्त सौजन्य से मानव सेवा जल केंद्र का शुभारंभ किया गया। जल केंद्र का उद्घाटन नगर की प्रथम नागरिक महापौर संजू देवी राजपूत जी ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा, “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस तपती गर्मी में शीतल जल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। नगर निगम सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर जनहित के ऐसे कार्य लगातार करता रहेगा।”

द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह जल केंद्र मुख्य मार्ग पर स्थापित किया गया है ताकि अधिक से अधिक राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंदों को ठंडा पेयजल मिल सके। यहां शुद्ध और ठंडा पानी निशुल्क उपलब्ध रहेगा।

इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पांडे,,वार्ड पार्षद चंद्रलोक सिंह, नरेन्द्र देवांगन, तरुण राठौर, दीपनारायण सोनी, श्रीजीत नायर ,ट्रस्ट के सदस्यप्रीतम जायसवाल, रेणु जायसवाल एवं बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

*जल केंद्र की खास बातें:*  

– *स्थान:* शहर के मुख्य मार्ग कोर्ट परिसर के सामने पर ताकि ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके।

– * शुद्ध शीतल पेयजल निशुल्क उपलब्ध 

– * द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के कार्यकर्ता संचालित करेंगे  

– * गर्मी में राहगीरों को राहत देना और जल सेवा को बढ़ावा देना  

महापौर ने ट्रस्ट के इस सामाजिक कार्य की प्रशंसा की और अन्य संस्थाओं से भी ऐसे सेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को जल सेवा कराकर शुभारंभ किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button