कोरबा

खेत में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा(पाली)/ट्रैक सिटी न्यूज़। पाली थाना अंतर्गत ग्राम नुनेरा पाली दीपका मुख्य मार्ग से लगभग पाँच सौ मीटर की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सेवार तराई तालाब के पीछे खेत के पास से बदबू आ रही थी जहां जा कर देखने पर 11 के वी बिजली खंभे के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी थी।  उसके शरीर का आधा हिस्सा कमर के ऊपर में हड्डी मात्र दिखाई दे रहा था । कमर के नीचे एक नीले / काले रंग की जीन्स पहन रखा है। लाश काफ़ी दिन पुरानी लग रही है। फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । विवेचना और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि लाश किसकी है और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button