कोरबा

गिट्टी अनलोड करते समय अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के मोतीसागर पारा क्षेत्र में बुधवार दोपहर गिट्टी अनलोड करने पहुंचा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि गिट्टी उतारने के दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन एक ओर पलट गया।

घटना के समय ट्रक चालक वाहन में ही मौजूद था, लेकिन राहत की बात यह रही कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक में भरी गिट्टी उतारने की प्रक्रिया के दौरान वाहन का बैलेंस बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, समय रहते स्थिति नियंत्रित हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button