कोरबा

ग्रामीण युवक की तीर मारकर हत्या का मामला आया सामने, पुलिस कर रही जांच

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर ग्राम मोरगा में एक 35 वर्षीय ग्रामीण की नृशंस हत्या के मामले में मोरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

अब तक जांच में पता चला है कि मोरगा के प्रताप गोंड पिता लालमन गोंड निवासी सागबाड़ी का शव हसदेव नदी के किनारे पाया गया। मामले की सूचना रामप्रसाद गोंड की ओर से दर्ज कराई गई। गांव के एक व्यक्ति की ओर से उसे जानकारी मिली कि उसका पुत्र मृत अवस्था में नदी के पास पड़ा हुआ है और वह रक्तरंजित है। मौके पर परिजन और अन्य लोग पहुंचे जिन्होंने देखा कि धनुष से छोड़े गए तीर के जरिए उसकी हत्या की गई है पुलिस ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button