बिलासपुर

चकरभाठा व सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आई.पी.एल. मैच पर सट्टा खिलाते 04 गिरफ्तार

सटोरियों के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही।

ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के मजबूत स्थानीय सूचना तंत्र एवं मुखबिरी से सत्ता खिलाने वालो को पकडने में मिली सफलता।

आई.पी.एल. मैच पर सट्टा खिलाते 04 खाईवाल गिरफ्तार।

चकरभाठा व कोतवाली क्षेत्र के नामी सटोरिये गिरफ्त में आये, ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा रखी जा रही थी निगाह।

ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं थाना सिटी कोतवाली व चकरभाठा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

ईजी मनी कमाने के फेर में लगातार सट्टा खिलाने के कारोबार में रहे है शामिल।

आरोपीयों के कब्जे से 5100 रू नगद करीब 3 लाख की सट्टा पट्टी व 04 नग मोबाईल बरामद।

 कुल 04 आरोपी गिरफ्तार।

कोरबा/बिलासपुर, ट्रैक सिटी न्यूज़। आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान रुपए पैसे का दाव लगाकर सट्टा की लाने वालों पर बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में आई.पी.एल. क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वालो पर ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा लगातार निगाह रखी जा रही थी कि चकर क्षेत्र का पुराना खाईवाल शंकर रमानी एवं जय रोहरा तथा दयालबंद का नामी खाईवाल राहूल गांधी व अजय खटिक द्वारा सट्टा खिलाने की पुष्ट सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारीयो के संज्ञान में लाकर थाना चकरभाठा व सिटी कोतवाली टीम के साथ जाकर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया कुल 04 आरोपीयाॅ को गिरफ्तार कर 5100 रू नगर व 3 लाख की सट्टा पट्टी व 04 नग मोबाईल फोन बरामद कर दर्ज प्रकरणो में कार्यवाही किया गया है।

दर्ज प्रकरणो की सूची:-
थाना चकरभाठा जिला बिलापुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक 226/23 धारा 6, 7 छत्तीसगढ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022

नाम गिरफ्तार आरोपी:-
01. जय रोहरा पिता स्व. लक्ष्मीचन्द्र रोहरा उम्र 33 वर्ष सा. वार्ड क्रमांक 07 राजू मिल गली चकरभाठा कैम्प थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. संदीप रमानी पिता राजेश रमानी उम्र 23 वर्ष सा. वार्ड क्रमांक 15 नगर पंचायक के पास चकरभाठा कैम्प थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्तशुदा मशरूका:- 2100 रू नगद 02 नग मोबाईल फोन आई.पी.एल. मैच पर सट्टा लगाने संबंधी दस्तावेज।

थाना सिटी कोतवाली जिला बिलापुर (छ.ग.)

अपराध क्रमांक 195/23 धारा 6, 7 छत्तीसगढ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022

नाम गिरफ्तार आरोपी:-
01. अजय खटीक पिता बसंत खटिक उम्र 35 वर्ष सा. मामा भांचा तालाब के पास टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. राहूल गांधी पिता सूरेश गांधी उम्र 30 वर्ष सा. दयालबंद शिमला टेंट हाउस के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)

जप्तशुदा मशरूका:- 3000 रू नगद 02 नग मोबाईल फोन आई.पी.एल. मैच पर सट्टा लगाने संबंधी दस्तावेज करीब 02.10 लाख रू की सट्टा पट्टी।

विशेष योगदान:-
ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, प्रदीप आर्या थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक दिनेश चन्द्र थाना प्रभारी चकरभाठा उप निरीक्षक अजय वारे, सहायक उप निरीक्षक राजेश धर दीवान, सहायक उप निरीक्षक मानिक लाल लहरे प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, रविकांत सैनिक आरक्षक सत्यकुमार पाटले, निखील राव, सरफराज खान, तरूण केशरवानी, दीपक यादव, विरेन्द्र गंधर्व।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!