कोरबा

“चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत बच्चों के लिए आयोजित हुआ स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच और योग प्रशिक्षण भी दिया गया।

कोरबा(ट्रैक सिटी)। “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय और श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से “बच्चे रहें स्वस्थ” योजना के अंतर्गत आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। निहारिका रोड स्थित महानदी कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस कार्यक्रम में अति शुभ बुध पुष्य नक्षत्र के अवसर पर बच्चों का स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेदिक पद्धति से इम्यूनाइजेशन किया। इसके साथ ही बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को बच्चों की आयु के अनुसार उचित आहार-विहार की जानकारी दी गई। साथ ही उपयोगी योग और प्राणायाम का भी निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार में स्वर्ण भस्म के साथ जीवनीय औषधीय द्रव्य, शहद और घी का उपयोग किया जाता है। उनके अनुसार यह मिश्रण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक माना जाता है तथा शरीर में एंटीबॉडी बनने की प्रक्रिया को सक्रिय करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में ऊर्जा का स्तर बेहतर होता है और बदलते मौसम में होने वाली सामान्य बीमारियों से बचाव के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने में सहायता मिलती है।

उन्होंने यह भी बताया कि नियमित रूप से स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलने के साथ उनकी रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम में श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा सहित नेत्रनंदन साहू, कमल धारिया, अश्वनी बुनकर, सिद्धराम शाहनी, देवबलि कुंभकार, शैल कुमारी निषाद, अमर बघेल, गुनगुन, लक्ष्मी तथा पंचकर्म टेक्नीशियन पिंकी बरेठ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

आयोजकों ने बताया कि “चलो आयुर्वेद की ओर” अभियान के माध्यम से आयुर्वेद के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button