Korba

चुईया में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर आयोजित।

शिविर में अनेक हितग्राही हुए लाभान्वित।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत कलस्टर चुईया में सम्मिलित ग्राम अजगरबहार, नरबदा, सराईसिंगार, बेला, गहनिया, परसाखोला, चुईया, भटगांव, धनगांव, पोड़ीखोहा, दोंदरो, जामबहार, रोगबहरी, कछार, गरकटरा, गौरबोरा, माखुरपारानी, सतरेंगा, सोनगुढ़ा, औराकछार, सोनपुरी, सराईपाली, कोडियाघाट, तिलाईडांड के लिए मा.शा. चुईया में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 12 आधार कार्ड, 05 आयुष्मान, 55 राशनकार्ड नाम जोड़ने व काटने, 8 मनरेगा जॉबकार्ड, 43 पेंशन, 02 जाति प्रमाण-पत्र, 05 आय प्रमाण-पत्र, 03 निवास प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य जांच इत्यादि के हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर नशा मुक्त भारत अभियान हेतु शपथ भी लिया गया।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 रेणुका राठिया, जनपद सदस्य क्षेत्र सोनपुरी रफीक मेनन (पप्पू भैया), अजगरबहार सरपंच नारायण सिंह, चुईया सरपंच पूजा राठिया, धनगांव सरपंच कलेश सिंह पैकरा, सोनपुरी सरपंच सरस्वती कंवर, जामबहार सरपंच उपसिंह कंवर, तिलाईडांड सरपंच डिगपाल सिंह कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा कौशाम्बी गबेल, विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा महेश्वरी साव, अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

यह अभियान जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हे मुख्य धारा में शामिल करने व सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button