Korba

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद अधिकारियों की लेंगे बैठक।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं उपाध्यक्ष चंन्द्रकांति वर्मा द्वारा जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली जायेगी। इससे पूर्व अध्यक्ष द्वारा प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेंट-चर्चा की जायेगी। आयोग के अध्यक्ष द्वारा सायं 4 बजे सर्किट हाउस सभाकक्ष में प्रेस वार्ता भी ली जायेगी।

समीक्षा बैठक में शासन के अन्य पिछड़े वर्मों के हितार्थ संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा एवं अन्य पिछड़े वर्ग के क्रिमीलेयर निर्धारण के संबंध में चर्चा की जायेगी। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में विभागीय जानकारी 24 सितंबर तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में जमा करने और 26 सितंबर को बैठक में विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button