Korba

जंगल में बुजुर्ग महिला पर जंगली भालू ने किया हमला, 112 की टिम ने पहुंचाया अस्पताल

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

Korba(Track city)/. बालको थाना क्षेत्र के टापरा, ग्राम पंचायत बेला में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को बालको कोबरा-01 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही आरक्षक हिमांचल सिंह कंवर और चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले मौके पर रवाना हुए। कॉलर ने बताया कि चंद्रमती राठिया को जंगल में भालू ने बाएं हाथ में काट लिया था और वह खून से लथपथ अवस्था में पड़ी थी। तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य जारी है जिसको लेकर ग्रामीण जंगल का रुख कर रहे ऐसे में जंगली जानवरों से ग्रामीणों का खूनी संघर्ष जारी है।

ईआरवी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को तत्काल डायल 112 वाहन से उनके परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज जारी है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button