कोरबा

जल जीवन मिशन के कार्य शुरू नहीं करने पर दो कंपनियों का टेंडर निरस्त

कम्पनियों को एक - एक वर्ष के लिए ब्लैक लिस्टेड भी किया गया

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। जल जीवन मिशन के कार्य शुरू नहीं करने पर दो कंपनियों का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। साथ ही उक्त ठेका कंपनियों को ब्लैक लिस्टेड भी कर दिया गया है। इनमें मेसर्स पीहू इंटरप्राइजेज कोरबा और ओम साईं एसोसिएट्स कोरबा शामिल है। पीएचई के कार्यपालन अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत मेसर्स पीहू इंटरप्राईजेस, कोरबा को ग्राम कोल्गा वि.ख. कोरबा में उच्चस्तरीय पानी टंकी का निर्माण कार्य एवं पाईप लाईन बिछाने 60 लाख 41 हजार रुपए का कार्य आबंटित किया गया था। इस कार्य को 9 माह की समयसीमा में पूर्ण किया जाना था। किन्तु उनके द्वारा कार्य ही प्रारंभ नहीं किया गया। 28 सितंबर 2022 को कलेक्टर श्री झा की अध्यक्षता में आहूत विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक में भी अप्रसन्नता व्यक्त की गई थी। किन्तु फिर भी ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ न किये जाने के कारण अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार अनुबंध निरस्त करते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों के आगामी निविदाओं हेतु भाग लेने से एक वर्ष के लिए ब्लेकलिस्ट किया गया है।

इसी प्रकार जल जीवन मिशन के अंतर्गत मेसर्स ओम सांई एसोसिएट्स, कोरबा को ग्राम खुटाकुण्डा, दादरपारा, तेंदूभांठा वि.ख. करतला में उच्चस्तरीय पानी टंकी का निर्माण कार्य एवं पाईप लाईन बिछाने का 90 लाख 14 हजार रुपए का कार्य आबंटित किया गया था। इस कार्य को 9 माह की समयसीमा में पूर्ण किया जाना था। किन्तु उनके द्वारा कार्य ही प्रारंभ नहीं किया गया। दिनांक 28 सितंबर 2022 को कलेक्टर श्री झा की अध्यक्षता में आहूत विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक में भी अप्रसन्नता व्यक्त की गई थी। किन्तु फिर भी ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ न किये जाने के कारण अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार अनुबंध निरस्त करते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों के आगामी निविदाओं हेतु भाग लेने से एक वर्ष के लिए ब्लेकलिस्ट किया गया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button