Korba

टीपी नगर में नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र टीपी नगर में यातायात जाम की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की।

कॉफी हाउस के सामने हार्डवेयर दुकानों द्वारा सड़क किनारे सामान रख देने से सड़क पर वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी, जिसके कारण घंटों जाम की स्थिति बनती थी।

पुलिस और निगम की टीम ने पहले दुकानदारों को समझाइश दी, लेकिन चेतावनी के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर सख्त कार्यवाही की गई। सड़क किनारे रखे गए सामान को हटवाया गया और दुकानदारों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई।

यातायात प्रभारी मनोज राठौर ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक मार्गों को बाधित न करें। इस दौरान नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी विकास शुक्ला, विमल गोयल,नगर निगम के कर्मचारी और यातायात विभाग के आरक्षक मौजूद रहे,

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button