कोरबा

ठेकेदार की रास्ते में ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत

कोरबा,16 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) करतला के रामपुर से काम करवा कर लौट रहे ठेकेदार की रास्ते में ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई।  सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत खरमोरा निवासी शंकर मुखर्जी जल जीवन मिशन में ठेकेदारी करते थे ,जो बुधवार को काम के सिलसिले में अपनी बाइक से रामपुर गए थे। जहां से वापस लौटते समय करतला के नवापारा स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई । घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पतासाजी करते हुए जंगल में ट्रैक्टर को लावारिस हालत में बरामद किया है । मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button