कोरबा

डॉ. पूर्णा श्री राउत के अचंभित कर देने वाले भाव भंगिमा युक्त ओडिसी नृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

प्रसिद्ध ओडिसी नर्तक डॉ. पूर्णा श्री ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित पूजा गीत की दी शानदार प्रस्तुति

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा 19 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) प्रसिद्ध ओडिसी नर्तक संस्कृति विभाग में पदस्थ सहायक संचालक डॉ. श्रीमती पूर्णा श्री राउत ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित पूजा गीत को ओडिसी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। अचंभित कर देने वाले भाव भंगिमा युक्त ओडिसी नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दर्शकगण भगवान जगन्नाथ की आराधना देख भक्तिमय माहौल में डूब गए। देव आराध्य क्लासिकल डांस ओडिसी प्राचीन काल से ओडिसा के मंदिरों में किया जाने वाला प्रसिद्ध नृत्य है। इसके माध्यम से भगवान जगन्नाथ के आराधना को भाव भंगिमा के साथ नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। डॉ पूर्णा श्री ओडिसी नृत्य में ख्याति प्राप्त नर्तक है। इन्होंने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देकर देश की कला और संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। डॉ पूर्णा श्री राउत ने दृष्टि बाधितो के लिए ब्रेल लिपि में श्री ओडिसी प्रज्ञा लेखन एवं नृत्य शिल्पी नामक किताब की रचना की है। डॉ पूर्णा श्री द्वारा शानदार प्रस्तुति के पश्चात विधायक मोहित राम केरकेट्टा, गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, कलेक्टर संजीव झा एवं पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button