कोरबा

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ताप विद्युत गृह से तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा,02 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी मर्यादित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह से माह जनवरी 2023 में मदन मोहन सोनी, कार्यालय सहा. श्रेणी -एक, ईमिल कुजूर ,कनिष्ठ पर्यवेक्षक एवं प्रदीप खंण्डालकर कनिष्ठ पर्यवेक्षक कोरबा पूर्व संयंत्र से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। तीनों कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन प्रशासनिक भवन के कांफ्रेंस हाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्या बी.डी बघेल कार्यपालक निदेशक, अतिरिक्त मुख्य अभियंता चंचल पैकरा, राजेश्वरी रावत, भुवनेश्वर पाटले एवं शैलेंद्र शर्मा, के आतिथ्य में एवं इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी गण एवं उनके परिवारजनों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्री बघेल द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र कलाई घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

श्री बघेल ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों की सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों ने अपना कार्य निष्ठा एवं लगन से करते हुए संयंत्र की सेवा की है ।संयंत्र के विकास में इनका अहम योगदान रहा है । आप सभी ने अपने कार्यकाल में जो कार्य इमानदारी और मेहनत से किया, आप सभी का अनुभव ,अनुशासन एवं संयंत्र में काम करने की शैली सदैव हम सभी को अविस्मरणीय रहेगी। मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं । इस अवसर पर चंचल पैकरा ,राजेश्वरी रावत, भुवनेश्वर पाटले एवं शैलेंद्र शर्मा अति. मुख्य अभियंताओं ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उन सभी के कार्यकालो की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन अजीत तिर्की, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी आभार प्रदर्शन आर.पी टंडन अधीक्षण अभियंता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलम शर्मा ,एस.के. डेविड ,राजकुमार केंवट का सहयोग सराहनीय रहा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button