Bilaspur

डॉ. संजीव शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के निर्देशन पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, दूरसंचार इकाई तथा जिला बल के राजपत्रित अधिकारियों के लिए 03 नवीन कानून का किया गया प्रशिक्षण सत्र का आयोजन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बिलासपुर संभाग में स्थित 2री वाहिनी, 6वी वाहिनी, 11वी वाहिनी, 13वीं वाहिनी तथा दूरसंचार इकाई व जिला बल के जिलों से कुल 16 पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मास्टर ट्रेनर अधिकारियों द्वारा 03 नवीन कानूनों के प्रशिक्षण हेतु तैयार कराई गई पी.पी.टी के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण।

बिलासपुर (ट्रैक सिटी)/ दिनांक 01 जुलाई, 2024 से लागू हुए 03 नवीन कानून – भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम विषय पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, दूरसंचार इकाई तथा विशेष शाखा के अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिये जाने के अनुक्रम में दिनांक 15 अप्रैल, 2025 को डॉ. संजीव शुक्ला भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के निर्देशन पर रेंज पु.म.नि. कार्यालय बिलासपुर में इन इकाईयों के राजपत्रित अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ रेंज पु.म.नि. बिलासपुर डॉ.संजीव शुक्ला भापुसे द्वारा किया गया जिनके द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि नये कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 अंतर्गत बहुत से प्रावधानों में परिवर्तन हुए हैं कुछ नये प्रावधान जोड़े भी गये हैं, डिजीटल साक्ष्य को ग्राह्य किया गया है। नये कानूनों में हुए बदलाव व प्रावधानों की बारीकियों को समझनें हेतु 01 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया है। डॉ शुक्ला द्वारा प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित अधिकारियों को इस प्रशिक्षण का लाभ लेते हुए नवीन कानून की जानकारी प्राप्त करने निर्देशित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अधिकारी श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 तथा श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, बिलासपुर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 विषय पर उपस्थित अधिकारियों को प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण सत्र में बिलासपुर रेंज छसबल इकाई 6वी वाहिनी से उप सेनानी श्रीमती सुरेशा चौबे, 11वी वाहिनी सेे उप सेनानी संतोष बोरकर सहित 02री वाहिनी 6वी वाहिनी, 11वी वाहिनी, 13 वाहिनी के 09 सहायक सेनानी, दूरसंचार इकाई के 03 उप पुलिस अधीक्षक दूरसंचार तथा जिला सारंगढ़ के 01 तथा जिला मुंगेली के 01 उप पुलिस अधीक्षक सहित कुल 16 अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button