कोरबा

तीन दिवसीय गुरु पर्व का आयोजन सतनाम प्रांगण में

 गुरु के संदेश मनखे-मनखे एक समान को लेकर 266वीं जयंती समारोह का आयोजन

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा सतनामी कल्याण समिति के द्वारा सतनाम प्रांगण टी.पी. नगर में 266वीं गुरुघासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मनखे-मनखे एक समान के संदेश को लेकर 3 दिवसीय गुरु पर्व का आयोजन किया जा रहा है। पंथी नृत्य संग सतनाम चौका आरती कर ध्वजारोहण किया जाएगा।
सतनामी समाज के अध्यक्ष यू.आर. महिलांगे ने प्रेस क्लब तिलक भवन पत्रवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ के महान संत परम पूज्य गुरुघासीदास बाबा की 266वीं तीन दिवसीय गुरु पर्व का आयोजन सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा सतनाम भवन ट्रांसपोर्ट नगर में किया जाएगा। जयंती के प्रथम दिवस 17 दिसंबर को प्रात: 11 बजे सीतामणी से गुरुघासीदास की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पुराना बस स्टैंड पावर हाउस रोड होते हुए टी.पी. नगर चौक से सतनाम प्रांगण तक आएगी। सायं 4 बजे गुरु के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन कोरबा जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कोरबा के द्वारा किया जाएगा। पंथी नृत्य का आयोजन और सत के बिहान सतनाम चौंका-आरती ग्राम नवागांव जिला कबीरधाम के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। गुरु के जन्मदिन 18 दिसंबर रविवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रथम नागरिक राजकिशोर प्रसाद महापौर होंगे। अध्यक्षता मड़वा संयंत्र के ईडी एस.के. बंजारा करेंगे। दोपहर 3 बजे से पथी प्रतियोगिता आरंभ होगी। सायं 7 बजे से सतनाम संदेश गुरुवाणी सास्कृतिक कार्यक्रम और गंगा शक्ति पंथी भजन कार्यक्रम और लोक कला संस्था बीआर सुमन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति के द्वारा प्रथम 11,000/- द्वितीय 7,000 और तृतीय 5,000 राशि का पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम दिवस दोपहर 12 बजे से सतनाम प्रांगण में मुख्य अतिथि सतनामी समाज के अध्यक्ष यू.आर. महिलांगे और अध्यक्षता जिला रोजगार अधिकारी जे.पी. खाण्डे करेंगे। 19 दिसंबर को प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
सतनाम प्रांगण में गुरु पर्व के दौरान 3 दिनों तक शासकीय विभागों के योजनाओं की जानकारी का स्टॉल भी लगाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज कोरबा के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम के साथ डॉ. शशिकांत भास्कर और पूरे डॉक्टरों की टीम रहेगी जो 3 दिनों तक गुरु पर्व के दौरान नि:शुल्क जांच शिविर में अपनी सेवाएं देंगी। दवाईयों का नि:शुल्क वितरण भी किया जाएगा।
पत्रवार्ता में यू.आर. महिलांगे, विजय दिवाकर, जी.एल. बंजारे, सत्येन्द्र डहरिया, अनिकेत पाटले, रामचन्द्र पाटले, विनोद डहरिया, दयाराम बघेल, धर्मेद्र कोसले, विजय आदिले, त्रिवेन्द्र आदिले, नारायण कुर्रे, आर.डी. भारद्वाज, डॉ. जे.के. लहरे, श्रीमती सुनीता पाटले, पुष्कर आदिले, डॉ. गोपाल कुर्रे, के.पी. पाटले, लालसाय मिरी, आर.डी. केसकर, यशवंत जोगी, एस.आर. अंचल, टी.आर. कुर्रे, सुरेश बंजारे, राजेश बंजारा, विदेश टंडन, विद्याचरण बघेल, विरेन्द्र टंडन, अशोक पाटले, क्षत्रपाल कुर्रे, रवि खूंटे, मनोज मनहर, कमल टंडन, शब्बीर जांगड़े, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र रात्रे, दादू मनहर आदि उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button