Korba

तीन बहे छात्रों में से 72 घंटे बाद मिली 1 की लाश-2 की तलाश जारी।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

* जलकुंभी में फंसा मिला सागर का शव

* सीएसईबी कर्मी के बेटे हैं दो लापता युवक 

* पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम संयुक्त रूप से चला रही रेस्क्यू अभियान 

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरबा जिले में लापता तीन लापता महाविद्यालयीन मित्रो में से 1 छात्र का शव 72 घंटे बाद बरामद किया गया है। बताया जा रहा हैं की सागर चौधरी नामक छात्र का शव हसदेव नदी में जलकुंभी में फंसा मिला है। 2 छात्र अब भी लापता है। बता दे की सोमवार सुबह लगभग 11 बजे तीनो छात्र नदी में नहाने आए हुए थे, तब से लापता हैं। उनके चप्पल-जूते, कपड़े, मोबाइल और बाइक नदी किनारे मिले थे।

बताया जा रहा हैं की आशुतोष सोनिकर (18) बजरंग प्रसाद (19) नामक छात्र अब भी लापता हैं। यह दोनों सीएसईबी कर्मी के बेटे बताये जा रहे हैं। सोमवार को अलसुबह लगभग 5 बजे तीनों बाइक से जाते हुए सीएसईबी मुख्य गेट के पास लगे सीसीटीवी में कैद हुए थे। मछुआरों से पूछताछ में पता चला है कि 3 फरवरी सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे तीनों नदी के तट पर देखे गए थे।

* उनके अन्य मित्रो और आसपास के लोगों से की पूछताछ *

परिजनों ने बताया कि जब छात्र घर नहीं पहुंचे तो उन्हें चिंता हुई। वह उनके दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सोमवार को उन्होंने दर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई। तद्पश्चात पुलिस तीनों युवकों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर वहां पहुंची। इस दौरान परिजनों ने कपड़े और जूतों से युवकों की पहचान की। तब से लापता तीनों छात्रों की खोजबीन जारी थी।

* नदी किनारे कब पहुंचे किसी को नहीं पता*

परिजनों ने बताया कि आशुतोष सोनिकर आईटीआई कॉलेज, बजरंग प्रसाद और सागर चौधरी पीजी कॉलेज के छात्र हैं। आशुतोष और बजरंग प्रसाद के पिता सीएसईबी कर्मचारी हैं और ये दोनों सीएसईबी कॉलोनी के रहने वाले हैं, जबकि सागर चौधरी आईटीआई कॉलोनी में रहता है, उसके पिता निजी कंपनी में काम करते हैं।

परिजनों ने बताया कि तीनों युवक किन परिस्थितियों में नदी किनारे पहुंचे हैं, उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह रातभर तीनों की तलाश करते रहे। बताया जा रहा है कि नदी में जिस जगह से तीनों लापता हुए हैं, वहां नदी की गहराई करीब 15-20 फीट की है। इसके अलावा जलकुंभी भी भारी मात्रा में है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button