कोरबा

दुष्कर्म के आरोपी को मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार

आरोपी द्वारा पीड़िता को बहला फूसलाकर भगाकर अपने साथ ले गया था मध्यप्रदेश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। 23 मार्च को प्रार्थी द्वारा हरदी बाजार थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की पुत्री को दिनांक 22 मार्च 2023 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर भगा ले गया है । प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना हरदीबाजार में अपराध क्रमांक 78/2023 धारा धारा 363 भादवि. कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त करने पर आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पीड़ित बालिका एवं संदेही के जिला विदिशा मध्यप्रदेश राज्य में रहने की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त करने पर आरोपी की गिरफ्तारी व पीड़ित बालिका की बरामदगी हेतु टीम गठित कर मध्यप्रदेश भेजा गया था। टीम द्वारा पीड़िता को ग्राम वारखेड़ा घोसी, थाना मुरवास, जिला विदिशा (म.प्र.) से आरोपी हरिओम अहिरवार के कब्जे से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लाया गया है। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 366, 376(2)(ढ)भादवि., 4,6 पॉक्सो अधिनियम जोड़ी गई है। आरोपी को आज दिनांक 03.04.2023 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, प्रआर. अजय पाण्डेय, आरक्षक सोहन पटेल, आरक्षक अनिल पोर्ते,आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button